श्री भृगुवंशी ब्राह्मण मंदिर एवं धर्मशाला प्रबंध समिति

निकट हनुमंत धाम, शुक्रताल, जिला मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
चुनाव सूचना - श्री भृगुवंशी ब्राह्मण मंदिर एवं धर्मशाला प्रबंध समिति, शुक्रताल, जिला मुज़फ्फरनगर, दिनांक - 14 दिसंबर 2025, दिन - रविवार, प्रात: 10:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक, सभी आजीवन सदस्य चुनाव में सादर आमंत्रित हैं।

🙏🌹घोषणा-पत्र🌹🙏

सभी आदरणीय बिरादरी भाइयों को सादर प्रणाम।
आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से मैंने अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन किया है। यदि आप सभी का आशीर्वाद स्वरूप मुझे आपका एक-एक कीमती वोट मिलता है, तो मैं पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ समाज एवं धर्मशाला के विकास हेतु निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूंगा।
सदस्यता संबंधी सुधार – पारदर्शिता और सम्मान का वादा
आजीवन सदस्यता शुल्क ₹1100 से घटाकर ₹500 किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार संस्था के साथ जुड़ सकें।
पूर्व में जिन्होंने ₹500 या इससे अधिक दान दिया है, उन्हें स्वतः आजीवन सदस्यता प्रदान की जाएगी।
आजीवन सदस्यता सदैव खुली रहेगी, किसी का चेहरा देखकर सदस्यता नहीं रोकी जाएगी।
जो आजीवन सदस्यता नहीं लेना चाहते, उनके लिए ₹100 वार्षिक साधारण सदस्यता उपलब्ध रहेगी।
वेबसाइट पर हर समय ऑनलाइन उपलब्धता
30 दिनों के अंदर संस्था की आधुनिक वेबसाइट तैयार की जाएगी।
सभी साधारण व आजीवन सदस्यों का विवरण फोटो सहित इसपर उपलब्ध रहेगा।
पूरी कार्यकारिणी का विवरण भी वेबसाइट पर प्रकाशित होगा
वेबसाइट पर विवाह योग्य युवक युवतियों के वैवाहिक विवरण प्रकाशित किए जाएंगे। समाज को रिश्ते नातों की निःशुल्क सेवा दी जाएगी।
आय-व्यय का ब्यौरा पूरी पारदर्शिता के साथ
100% पारदर्शिता, आपकी निगरानी में संस्था का पूरा आय-व्यय विवरण, रसीद व बिल सहित, वेबसाइट पर हर समय उपलब्ध रहेगा।
किसी भी सदस्य को यदि किसी प्रकार की शंका हो तो वेबसाइट पर तत्काल सवाल करने का विकल्प रहेगा, जिसका जवाब देना मेरी सीधी जिम्मेदारी होगी।
यदि आय-व्यय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सिद्ध हुई, तो मैं तुरंत पद से इस्तीफा देकर अपनी जेब से नुकसान की भरपाई करूँगा।
पुराने व नए सदस्यों का सदैव सम्मान रहेगा
पुराने सदस्यों का सदैव सम्मान, नए सदस्यों का हमेशा स्वागत रहेगा।
धर्मशाला से जुड़े सभी पुराने स्वजाति बंधुओं को दोबारा जोड़ने का विशेष प्रयास, और उनका भरपूर सम्मान।
पिछले 32 वर्षों में जिन्होंने भी चंदा, निर्माण या किसी भी प्रकार से सहयोग दिया है, उनके नाम पत्थर पर अंकित कर धर्मशाला में लगाए जाएंगे।
आजीवन सदस्यों को दिए जाएंगे पूर्ण अधिकार
वर्तमान में कार्यकारिणी किसी भी आजीवन सदस्य की सदस्यता को समाप्त कर सकती है चाहे वह सदस्य शुरू से ही जुड़ा हो या उसने कितना भी बड़ा योगदान दिया हो।
धर्मशाला पर अपना अधिकार बनाने के लिए केवल अपने रिश्तेदारों को या अपनों को ही आजीवन सदस्यता दी जा रही है। शामली के सभी दानदाता बंधुओं को आजीवन सदस्यता दी जानी चाहिए थी लेकिन उन्हें नहीं दी गई, कहीं वह दूसरे व्यक्ति को वोट न कर दें। शुक्रताल धर्मशाला का पूरा राजनीतीकरण कर दिया गया है। यह बहुत बड़ा पाप है। इसमें संलिप्त बंधुओं को जन्मों-जन्मों तक इसे भोगना पड़ेगा। इसलिए धर्म और अधर्म के अंतर को समझें और अपने विवेक का प्रयोग करें।
आज पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं, सदस्यों को जानबूझकर उपेक्षित किया जा रहा है उन्हें अपमानित किया जा रहा है ताकि वह यहां आना ही बंद कर दें।
यदि आप मुझे अध्यक्ष चुनते हैं तो हम कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सबसे पहला यह प्रस्ताव पास करेंगे कि आजीवन सदस्यों की दो तिहाई सहमति के बिना किसी भी आजीवन सदस्य की सदस्यता को समाप्त नहीं किया जा सकता है।
दूसरा प्रस्ताव संस्था की आजीवन सदस्यता केवल 500 रुपए रहे ताकि हर व्यक्ति आजीवन सदस्यता ग्रहण कर सके। आजीवन सदस्यता शुल्क में बदलाव का अधिकार आजीवन सदस्यों को ही हो। कार्यकारिणी के पास आजीवन सदस्यता शुल्क बदलने का अधिकार नहीं होगा।
हमारा उद्देश्य समाज के हर घर से संस्था के आजीवन सदस्य बनाना है चेहरा देखकर किसी की आजीवन सदस्यता को रोका नहीं जाएगा।
उक्त प्रस्ताव इसलिए पास किए जाएंगे ताकि अध्यक्ष/कार्यकारिणी स्वयं को सर्वे सर्वा न मानने लगे। यदि आजीवन सदस्यों की सदस्यता बनी रहेगी, शुल्क कम रहेगा, संख्या ज्यादा होगी तो भविष्य में कोई भी इस संस्था पर अपना अधिपत्य नहीं जमा पाएगा।
आगामी योजनाएँ–
  • आगामी योजनाएं प्रगतिशील, जनहितकारी और समाज को जोड़ने वाली निम्न प्रकार होंगी -
  • 30 दिनों में वेबसाइट का निर्माण कर दिया जाएगा।
  • हर तीन माह में धर्मशाला में युवक–युवती परिचय सम्मेलन कराया जाएगा।
  • 50 फिट की भगवान शनिदेव की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
  • प्रतिवर्ष पत्रिका का प्रकाशन होगा जिसमें –
  • सभी सदस्यों के फोटो और परिचय होंगे।
  • विवाह योग्य युवाओं के प्रोफाइल प्रकाशित होंगे।
  • समाज के गरीब युवाओं को टेक्निकल कोर्स करवाकर रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी।
  • निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाए जाएंगे।
  • मेधावी छात्र–छात्राओं को प्रतिवर्ष सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
  • समाज में टूटते रिश्तों को बचाने हेतु परामर्श और सहयोग समिति बनाई जाएगी।
  • प्रतिवर्ष भृगु जयंती के साथ-साथ भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी।
  • शहर–शहर और गांव–गांव में नियमित समाज मिलन एवं बैठकें, ताकि भाइयों में मेल–मिलाप और मजबूत हो सके।
  • समाज हित में भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए भिन्न-भिन्न उप समितियां बनाई जाएंगी।
🙏 अंत में…
यह मेरा वादों का कागज़ नहीं,
बल्कि आपके विश्वास की जिम्मेदारी है।
यदि आप मुझे अपना कीमती वोट देकर इस जिम्मेदारी को सौंपते हैं, तो मैं हर निर्णय समाज की भलाई, पारदर्शिता और विकास को ध्यान में रखकर ही लूंगा।
आपका आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।
आपका समर्थन ही मेरा साहस है।
🙏 धन्यवाद 🙏
आपका अपना
संजय शर्मा
मुजफ्फरनगर।
मोबाइल - 999744447