श्री भृगुवंशी ब्राह्मण मंदिर एवं धर्मशाला प्रबंध समिति

निकट हनुमंत धाम, शुक्रताल, जिला मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
चुनाव सूचना - श्री भृगुवंशी ब्राह्मण मंदिर एवं धर्मशाला प्रबंध समिति, शुक्रताल, जिला मुज़फ्फरनगर, दिनांक - 14 दिसंबर 2025, दिन - रविवार, प्रात: 10:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक, सभी आजीवन सदस्य चुनाव में सादर आमंत्रित हैं।

50 फुट ऊँची मूर्ति के साथ ऐतिहासिक शनिधाम की स्थापना

संस्था द्वारा आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे। परिसर में 50 फुट ऊँची भगवान शनिदेव की भव्य मूर्ति स्थापित कर एक विशाल शनिधाम का निर्माण किया जाएगा, जो समाज की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए मंदिर परिसर तक जाने वाले 40 फुट चौड़े मार्ग का विस्तार और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। ये दोनों परियोजनाएँ समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक और संरचनात्मक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी ।

40 फुट रस्ते का भी चौड़ीकरण किया जायेगा ।